फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   prakash utsav

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

Sun, 28 Dec 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
prakash utsav
गुरु गोविन्द सिंह का 347 वां प्रकाश पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कड़ाके की भंड के बाद भी आस्था का रंग चटख रहा। सिक्ख समाज के लोग सुबह से ही नानक शाही बाबागंज स्थित गुरुद्वारा में डटे रहे। भजन-कीर्तन में सभी ध्यान मग्न रहे। शोभा यात्रा में कलाकारों का करतब भी गजब का रहा। करतब देख लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे अखण्ड पाठ हुआ। पाठ समाप्त होने के बाद आरती और 10 बजे से सिंह सभा के हुजूरी रागी भाई राकेश सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। आस्था की गरमी के समाने ठंडी काफुर रही।
विज्ञापन


भाई अनूप सिंह ने भी शबद कीर्तन से लोगों को आस्था के रस में डूबने पर मजबूर कर दिया। गुरुमत ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। दूसरे पहर तीन बजे अरदास हुई, लंगर में लोगों ने प्रसाद लिया। शोभा यात्रा में शामिल युवाओं ने तलवार बाजी का हुनर दिखा लोगों को भौचक कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र सिंह प्रधान, मंजी सिंह गोविन्द करमजी सिंह, इंद्रजीत सिंह, ुसरजीत सिंह, राजू, आत्मजीत सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, सुरेन्द्र कौर का सहयोग सराहनीय रह।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed