फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhan's three and one post of BDC will have 22 posts

प्रधान के तीन और बीडीसी के एक पद के होगा 22 को चुनाव

Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव में बीडीसी सदस्य के छह पद और ग्राम पंचायत सदस्यों के 55 पदों पर निर्विरोध चयन हो गया। जबकि ग्राम प्रधान के तीन और बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए 22 फरवरी को मतदान डाले जाएंगे।
विज्ञापन


पंचायत उपचुनाव में गुुरुवार को नाम वापसी के साथ ही प्रधान पद के तीन और बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए 22 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। गुरुवार को अंतिम क्षण तक प्रत्याशी पर्चा उठाने के लिए एक दूसरे से आग्रह करते रहे, मगर ऐसा प्रत्याशी मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए। लक्ष्मणपुर विकास खंड के चमरुपुर शुक्ला, बेलखरनाथधाम के पिपरीखालसा और गौरा ब्लाक के रहेटुआपरशुरामपुर में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव होगा, जबकि लालगंज विकास खंड के कोटवाशुकुलपुर बीडीसी सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को नाम वापसी के बाद कालाकांकर ब्लाक के मद्दूपुर, सदर के कुसुमी, सांगीपुर ब्लाक के सांगीपुर, मंगरौरा ब्लाक के भावापुर, लक्ष्मणपुर ब्लाक के हंडौर और गौरा ब्लाक के सुल्तानपुर बीडीसी सदस्य पद पर निर्विरोध चयन हो गया। इसके साथ ही जिले के 18 ग्राम पंचायतों में खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भी 55 सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम शिवपूजन ने बताया कि 22 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए सभी चुनाव अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed