फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   practicing house to house yoga for healthy body

निरोगी काया के लिए घर-घर योग साधना

Mon, 22 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
practicing house to house yoga for healthy body
practicing house to house yoga for healthy body - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को विश्व योग दिवस पर इस बार घर में ही लोगों ने योग किया। सोशल डिस्टेंसिंग की पाबंदी के चलते लोगों ने परिवारीजनों के साथ घर पर ही योग की अलख जगाई। सुबह के वक्त शहर से गांव तक लोग योग के विभिन्न आसन करते रहे। समाजसेवी संगठनों, राजनैतिक दलों सहित जिले के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी घर पर योगाभ्यास कर लोगों से इसे जीवन में उतारने का आह्वान किया। कहा कि कोरोना काल में नियमित योग से ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते विश्व येाग दिवस पर लोगों से घरों में योग करने का आह्वान किया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग की पाबंदी के चलते बड़े कार्यक्रम नहीं हो सके। मगर योग साधना को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं रहा। सुबह लोगों ने घर के बाहर बारामदे व छत पर या फिर खुले में चटाई बिछाकर योगाभ्यास शुरू किया। शहर में भी घर-घर योगाभ्यास का नजारा दिखा। शहर के शिवजीपुरम, सदर बाजार, भगवांचुंगी, स्टेशन रोड, दहिलामऊ, अष्टभुजानगर, बाबागंज, विवेक नगर सहित अन्य मोहल्लों में घर-घर योग साधना की गई। एलायंस क्लब इंटरनेशलन के अंतर्राष्ट्रीय एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने चिलबिला स्थित अपने आवास पर परिवारीजनों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास जीवन में बहुत ही आवाश्यक है।
विज्ञापन

नियमित योग से ही रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने अपने आवास पर योगाभ्यास कर लोगों से योग को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने अपने पैतृक आवास गहरी चक में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। सदर बाजार स्थित निरंकारी रोड के पास जनसामाथ्र्य सेवा संस्थान द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस दौरान आकाश सिंह, अजय मिश्रा, धीरज यादव, अमन सिंह सहित एक दर्जन लोगों ने सोशलडिस्टेंसिंग के बीच योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक धीरज ओझा ने आवास पर किया योगाभ्यास
शहर के बाबागंज स्थित पैतृक आवास पर रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने परिवारीजनों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग संजीवनी है। कोरोना काल में सभी को योगाभ्यास करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा हम सबको योग को जीवन का अंग बनाने का संकल्प लेना होगा।

अटल भवन पर जगाई योग की अलख
शहर के दहिलामऊ स्थित अटल भवन में भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। तभी संक्रमण के इस दौर में खुद को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भोजन की तरह ही योग भी स्वास्थ्य के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से योग को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

practicing house to house yoga for healthy body

practicing house to house yoga for healthy body- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed