{"_id":"5b1c19444f1c1b624d8b579c","slug":"postman-killed-by-collision-of-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से डाककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से डाककर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने तोड़ी रोडवेज की बस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज इलाके में शनिवार को रोडवेज बस की टक्कर से डाककर्मी की मौत हो गई। वह डाक बांटकर साइकिल से पोस्टआफिस लौट रहा था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोेड़फोड़ कर दी। जानकारी पर पहुचीं पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
लालगंज कोतवाली के हंडौर निवासी उमाकांत (59) गांव के ही डाकघर में पोस्टमैन थो। शनिवार को वह पोस्टआफिस से डाक लेकर गांवाें में बांटने के बाद साइकि ल से लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली के हंडौर के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रायबरेली की ओर जा रही प्रतापगढ़ डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए और हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के साथ पथराव शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की जाएगी।