फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Postage Stamp issued on Freedom Fighter Pt. Munishwar Dutt Upadhyay

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय पर जारी हुआ डाक टिकट

Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Postage Stamp issued on Freedom Fighter Pt. Munishwar Dutt Upadhyay
अफीम कोठी सभागार में जिले के पहले सांसद मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के नाम से जारी डाक लिफाफा का विमोच? - फोटो : PRATAPGARH
शहर के अफीम कोठी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेशनल पोस्टल वीक फिटेलिटी दिवस के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर उपाध्याय पर बुधवार को डाक विभाग के स्पेशल कवर अनावरण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि बेगारी व्यवस्था से लड़ने वाले सेनानी पंडित मुनीश्वरदत्त पर डाक कवर जारी करना मेरा सौभाग्य है।
विज्ञापन

पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय ने जिले में शिक्षा की अलख जगाई थी। ऐसे मनीषी के सम्मान में इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की परिकल्पना को पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय ने साकार किया। आजादी के बाद इतने दिनों तक लगातार एक दल का नेतृत्व करने वाले लोग परिवार तक ही सीमित रह गए।
विज्ञापन

आजादी के दीवाने, संविधान के रचयिता टीम के सदस्य रहे पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय को सम्मान नहीं दे सके। 75 साल बाद जो कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार कर रही है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय होगा। इस अवसर पर पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय की पुत्र वधू ऊषा उपाध्याय, मीरा मिश्रा, गीता तिवारी, प्रवर डाक अधीक्षक नरसिंह, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. आरपी चौबे, शैलेन्द्र मिश्र, महेंद्र सिंह, विवेक उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. पंकज भान सिंह, गीता तिवारी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed