फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Polytechnic student murdered female cook after she pressured him into marriage; brick used in murder recovered

Pratapgarh : शादी का दबाव बनाने पर पॉलीटेक्निक छात्र ने की थी महिला रसोइया की हत्या, हत्या में प्रयुक्त ईंट बर

Fri, 24 Oct 2025 04:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 04:07 PM IST
सार

फतनपुर पुलिस ने सुरवामिश्रापुर कंपोजिट स्कूल की रसोइया की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को चित्रकूट के पॉलीटेक्निक छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Polytechnic student murdered female cook after she pressured him into marriage; brick used in murder recovered
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतनपुर पुलिस ने सुरवामिश्रापुर कंपोजिट स्कूल की रसोइया की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को चित्रकूट के पॉलीटेक्निक छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि सुरवामिश्रपुर के कमलेश की पत्नी कमला देवी का शव 17 अक्तूबर की रात घर से कुछ दूर कुएं में मिला था। कमलेश के शंका जताने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार की रात गांव के ही अखिलेश पटेल को नारायनपुर कला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी अखिलेश पटेल ने बताया कि वह चित्रकूट में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता है। मृतका पड़ोस में रहती थी और उसके खेत को अधिया पर जोतती-बोती थी। इसी बीच उनके बीच बातचीत शुरू हुई। करीब डेढ़ वर्ष से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अखिलेश के घरवाले उसकी शादी के लिए बातचीत करने लगे। जानकारी होने पर कमला नाराजगी जताते हुए धमकी देकर जेल भिजवाने की बात कही। इससे वह परेशान होकर उसने कमला को कुएं के पास बुलाया। ईंट से सिर पर प्रहार कर शव कुएं में फेंक दिया। लिखापढ़ी के बाद बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed