फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news in pratapgarh1

काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता

Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
poltical news in pratapgarh1
प्रदर्शन
भाजपा से निष्कासित पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां, बेटी और पत्नी के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि बसपा की नेता मायावती, नसीमुद्दीन, रामअचल राजभर और मेवालाल के अलावा अन्य नेताओं ने जिस प्रकार से एक बारह वर्ष की बच्ची, उसकी मां और दादी के खिलाफ जिन अपशब्दों का प्रयोग किया वह क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान अभिषेक सिंह, सुनील दूबे, शुभम पांडेय, सर्वेश सिंह, अमितेश सिंह, आनंद सिंह, अंकित तिवारी, आदित्य मिश्रा आदि रहे। उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की सभा में नेताओं ने बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हीं कार्यकर्ताओं का समर्थन कर गैर जिम्मेदाराना हरकत की है। संकट के समय भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं का साथ न देकर उन्हीं को दंडित करने का कार्य किया है। नेताओं ने कहा कि बसपा इस तरह की बयानबाजी करके देश को बांटने का काम कर रही है। इसका नतीजा चुनाव में मिलेगा। सभा में जिलाध्यक्ष जबर सिंह, अजीत सिंह,सूबेदार देवेंद्र सिंह, अमर बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना,कमलेश सिंह, संजय और वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed