फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

भाजपाइयों ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान

Sat, 20 Dec 2014 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
poltical news
विकास खंड आसपुर देवसरा में प्रमुखपति की अगुवाई में लगे भाजपा के शिविर में 1700 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। विकास खंड स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी से जुड़े लोग खासे प्रभावित नजर आए। पूर्व मंत्री मोती सिंह की अगुवाई में पट्टी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने विकास खंड आसपुर देवसरा के आमापुर बाजार में सदस्यता शिविर लगाया।

इसमें इलाके के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों समेत तमाम ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि इस शिविर में 1700 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। शिविर की सफलता से उत्साहित पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के इस अभियान का असर है कि देश के तमाम लोग पार्टी से जुड़ने के लिए तेजी से आगे आ रहे हैं। मोदी सरकार ने देश में महंगाई घटाने का वायदा पूरा करते हुए डीजल और पेट्रोल के दामों में बीस रुपये तक की कमी कर दी है। भाजपा के सदस्यता अभियान से पार्टी संगठन को खासी मजबूती मिल रही है। शिविर की अध्यक्षता हरि शंकर दुबे तथा संचालन राम प्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर श्याम शंकर मिश्र, मुन्ना सरोज, जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर सरोज, राम प्यारे तिवारी, अरविंद, पारस सिंह, पूर्व प्रधान रामयश, रामबोध पांडेय, भगवत तिवारी, अर्जुन, चंद्रभान तिवारी, राजमणि मौर्य सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान मौजूद रहे। रविवार को गजरिया और किठौली जलालपुर में सदस्यता शिविर लगेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed