फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

उपचुनाव में 52.89 प्रतिशत हुआ मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
poltical news
जिले के 124 मतदेय स्थलों पर रविवार को शांतिपूर्वक उपचुनाव संपन्न हो गया। किसी भी मतदेय स्थल से अप्रिय समाचार नहीं मिले हैं । सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 216 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए। जिले के 13 विकास खंडों में हुए उपचुनाव में  52.89 प्रतिशत मतदान हुआ।  जिले के 216 ग्राम पंचायत सदस्यों और मानधाता के पूरेसुखदेव में बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए रविवार को वोट डाले गए। 13 विकास खंडों के 124 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यापक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एडीएम, सीआरओ और सभी एसडीएम दिनभर भागदौड़ करते रहे। बाबागंज, संडवाचंद्रिका, विहार और कुंडा ब्लाकों को छोड़कर सभी ब्लाकों के 124 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed