फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Polling parties will leave from Pratapgarh's ATL ground today

प्रतापगढ़ के एटीएल ग्राउंड से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 26 Feb 2022 01:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave from Pratapgarh's ATL ground today
Polling parties will leave from Pratapgarh's ATL ground today
जिले में रविवार को 2812 बूथों पर मतदान कराने के लिए शनिवार को एटीएल ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल ग्राउंड में विधानसभावार पंडाल लगाया गया है। जिसमें अफसरों के बैठने के साथ ही मतदानकार्मिकों को ईवीएम और थैला दिया जाएगा। इधर शुक्रवार को अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले की सात विधानसभाओं के लिए होने वाले मतदान के लिए एटीएल ग्राउंड से शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एटीएल ग्राउंड पर विधानसभावार पंडाल बनाए गए हैं। इनमें कर्मचारियों के बैठने और सामग्री वितरित करने के लिए अलग-अलग पंडाल हैं। एक पंडाल से पीठासीन का बस्ता मिलेगा, तो दूसरे पंडाल से ईवीएम और वीवीपैट मिलेगा। मतदानकार्मिकों को सुबह आठ बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन

2812 बूथों पर 11,248 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतदान कार्मिकों को बूथों तक ले जाने के लिए इस वर्ष बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। एआरटीओ सुशील मिश्र ने बताया कि चुनाव की गाइड लाइन के मुताबिक किसी भी बूथ पर ट्रक से पोलिंग पार्टी नहीं भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2312 छोटे और बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसमें 989 बोलेरो, 79 मैजिक, 690 बस, 50 ट्रक और लगभग चार सौ अन्य वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों के लिए सामग्री के पैकेट तैयार
जिले के 2812 बूथों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों के लिए शुक्रवार को पैकेट पूरी तरह तैयार हो गया है। जिम्मेदार अफसरों की मानें तो शुक्रवार की रात में ही पीठासीन अधिकारी का बस्ता, ईवीएम और वीवीपैट एटीएल ग्राउंड पर पहुंच जाएगा। सुबह कर्मचारियों की भीड़ अधिक होने के कारण सामग्री पहुंचाने में काफी परेशानी का सामना करना होगा।

हर पंडाल के लिए होगा अलग माइक
मतदानकार्मिकों को सूचना देने के लिए हर पंडाल में अलग माइक की व्यवस्था की गई है। इससे मतदान कार्मिकों को अपने टीम के साथियों को खोजने में आसानी होगी। प्राय: ऐसा देखने को मिलता है कि एटीएल ग्राउंड पर बीएसएनएल का नेटवर्क गायब हो जाता है। ऐसे में मतदान कार्मिक एक दूसरे को खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed