फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   political news

17 ब्लाकों में तैनात किए जाएंगे प्रभारी

Sat, 03 Jan 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Jan 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
political news
काशी क्षेत्र के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रामचंद्र मिश्र ने कहा है कि जिले के 17 ब्लाकों में प्रभारी तैनात किए जाएंगे। जो पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का चयन करेंगे। वह शनिवार को भगवाचुंगी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो गई है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि पार्टी को ग्राम स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी ब्लाकों में एक-एक प्रभारी की तैनाती करने की बात कही है। पंचायत प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने भरोसा दिलाया कि जिले से अधिक-अधिक पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी विजई होगा। बैठक में अन्य लोगों के अलावा जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, पूर्वमंत्री बृजेश शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केके सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, रामलखन पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, स्वामीनाथ शुक्ला, राकेश सिंह, संजय सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed