{"_id":"65186d107e7ab5dca70ddf94","slug":"polio-like-symptoms-seen-in-teenager-sample-sent-for-testing-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-231839-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किशोरी में दिखे पोलियो जैसे लक्षण, जांच के लिए भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किशोरी में दिखे पोलियो जैसे लक्षण, जांच के लिए भेजा सैंपल
Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
किशोरी में दिखे पोलियो जैसे लक्षण, जांच के लिए भेजा सैंपल
रखहा। 11 वर्षीय किशोरी के शरीर में पोलियो जैसे लक्षण देखने को मिले हैं। इसकी जांच के लिए सैंपल लखनऊ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ के मोलनापुर गांव की अंकिता गौड़ 11 पुत्री राकेश गौड़ कक्षा चार की छात्रा है। उसे तीन दिन पहले बुखार आया और दोनों पैर सुन्न हो गए। उसकी मां पूनम गौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरापुर ले गई। वहां तैनात डॉ. केके यादव ने दवा दी तथा पैर में दिक्कत देखते हुए इसकी सूचना विभाग को दी। सूचना पर पहुंची डाॅक्टरों की टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया और इसे लखनऊ भेजा गया है। इस संबंध में बेलखरनाथ धाम सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरिफ हुसैन ने बताया कि पोलियो के लक्षण मिले हैं। जांच के लिए लखनऊ सैंपल भेजा गया है। किशोरी में अन्य बीमारी के लक्षण का पता लगाया जा रहा है। संवाद