फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Policemen are going door to door to verify criminals

Pratapgarh News: अपराधियों का सत्यापन करने घर-घर पहुंच रहे पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Policemen are going door to door to verify criminals
अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले के 845 अपराधियों का फिर से सत्यापन होगा। इस बार हल्का सिपाही नहीं बल्कि दरोगा सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में चिह्नित अपराधियों का सत्यापन पूर्व एसपी अनिल कुमार के कार्यकाल में बंद हो गया था। उनके पहले एसपी रहे सतपाल अंतिल लगातार बदमाशों का सत्यापन कराते रहे। जिससे उनके परिवार के लोगों में खलबली मची रहती थी। पंचायत चुनाव में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों का प्रभाव मतदाताओं पर न पड़े, इसके लिए ऐसे बदमाशों का सत्यापन नए सिरे से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार एसपी ने सत्यापन के कार्य में बदलाव किया है। अभी तक हल्का सिपाही के अलावा दूसरे पुलिसकर्मी बदमाशों का सत्यापन करने उनके घर पहुंचते थे। इस बार हल्का सिपाही संग हल्के के दरोगा को बदमाशों के घर दस्तक देना होगा। पुलिसकर्मी अपराधी के घर जाकर उसका ब्योरा जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कहां रहने लगा है, क्या कर रहा है। उसका आधार कार्ड व नई तस्वीर भी लेंगे। परिवार में कितने लोग हैं। कौन क्या करता है। इसका भी कुंडली तैयार होगी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अपराधियों का सत्यापन नए सिरे से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed