{"_id":"66b2b5ea8ee16dc9080bca25","slug":"policeman-jumped-from-moving-scorpio-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-122190-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चलती स्काॅर्पियो से कूदे सिपाही...भाग रहे शातिर चोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चलती स्काॅर्पियो से कूदे सिपाही...भाग रहे शातिर चोर को दबोचा
Wed, 07 Aug 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मोहनगंज बाजार में मंगलवार शाम चलती स्काॅर्पियो से कूदे सिपाहियों ने बाइक सवार शातिर चोर को पकड़ लिया। उसे स्काॅर्पियो में बैठाकर पुलिस निकल गई। इस दौरान बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।
शहर से मोहनगंज की ओर जा रहे एक वाहन चोर का पीछा करते हुए स्काॅर्पियो सवार पुलिसकर्मी कोतवाली देहात थाने को पार कर बाजार की ओर बढ़े। इस बीच चलती स्काॅर्पियो से दो सिपाही कूद पड़े। जब तक बाइक सवार चोर कुछ समझ पाता इससे पहले सिपाहियों ने उसे पकड़कर वाहन में बैठा लिया। इसके बाद उसे लेकर तिराहे की ओर निकल गए। बाइक सवार युवक को पकड़ने की खबर से काफी देर तक बाजार में हलचल होती रही। बाद में लोग चर्चा करने लगे कि पकड़ा गया युवक बाइक चोर है। उसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश है। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि किसी को पकड़ने की जानकारी मिली है। कहां की पुलिस बाइक सवार को ले गई है। जानकारी नहीं है।