{"_id":"61c0c38870297c29f954a5d8","slug":"police-upset-due-to-information-about-picketing-in-the-court-pratapgarh-news-ald3230867116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में भेंड़ लेकर धरना देने की जानकारी से पुलिस हुई हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में भेंड़ लेकर धरना देने की जानकारी से पुलिस हुई हलकान
कचहरी में एनआईसी के सामने अधिकारियों का घेराव करने को जुटे धनगर समाज के लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
Link Copied
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी होने पर बीते बीस दिन से राष्ट्रीय धनगर महासभा के पदाधिकारी धरना दे रहे हैं। सोमवार को भारी संख्या में समाज के लोगों की भीड़ धरनास्थल पर जमा हो रही थी। इस बीच भेड़ों को लेकर आने की सूचना पर पुलिस परेशान हो गई। कचहरी, कोर्ट के आसपास व डीएम आवास पर पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को कचहरी परिसर में धनगर समाज के लोग भेड़ लेकर पहुंचेंगे। इसके बाद सीओ सिटी, एसडीएम सहित पुलिस टीम का सिरदर्द बढ़ गया। सुबह ही कचहरी के सभी गेटों पर पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। कोर्ट परिसर, एसपी कार्यालय व डीएम आवास के आसपास सिपाहियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
कचहरी में राष्ट्रीय धनगर महासभा के बैनर तले भारी संख्या में समाज के लोगों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सुबह से दोपहर तक धरनास्थल तक पुलिस भेड़ों को लाने से रोकने के लिए पैदल गश्त कर रही थी। हालांकि धनगर समाज के लोग धरने में भेड़ लेकर नहीं पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष पारसनाथ पाल के नेतृत्व में मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।