फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police station 500 meters away

Pratapgarh News: 500 मीटर दूर कोतवाली, 15 मिनट बाद लगी वारदात की भनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police station 500 meters away
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अफसर से लेकर पुलिसकर्मी तक लगातार सड़कों पर गश्त कर मतदान के लिए भयमुक्त माहौल बना रहे हैं। चाक चौबंद व्यवस्था का दावा करने वाली पुलिस काे चुनौती देते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी भी घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर कोतवाली पुलिस को 15 मिनट बाद हो सकी। इसी वजह से व्यापारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

चिक पट्टी निवासी फर्नीचर कारोबारी मोहम्मद नईम को बृहस्पतिवार पट्टी कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूूरी पर पहले से खड़े बदमाशों ने कारोबारी नईम को गोली मार दी। करीब चार मिनट तक खूनी खेल खेलने के बाद एक बाइक पर सवार तीनों बदमाश नगर पंचायत कार्यालय रोड से होते हुए फरार हो गए। खास बात यह है कि चौराहों व बाजारों में लगातार गश्त करने वाली पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। जब लोग कारोबारी नईम को लेकर सीएचसी पहुंच गए, तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नवागत पट्टी कोतवाल आलोक कुमार लगातार बैठकों में दावा करते रहे कि पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे क्षेत्र में रहेंगे। कानून को हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इस घटना ने उनके दावों का हवा निकालकर रख दी है। जबकि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुबह से लेकर शाम तक पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों से लेकर कस्बे व बाजारों में पैदल गश्त कर रहे हैं। कारोबारी की हत्या पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed