{"_id":"62225a897e7fd7711906210a","slug":"police-sent-those-who-tried-to-rob-the-tractor-by-kidnapping-the-driver-pratapgarh-news-ald3282309120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सहित पकड़कर जेल भेजे गए अगवाकर ट्रैक्टर का लूटने का प्रयास करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सहित पकड़कर जेल भेजे गए अगवाकर ट्रैक्टर का लूटने का प्रयास करने वाले
विज्ञापन
महीने भर पहले ट्रैक्टर मालिक को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए दो बदमाशों को जेल भेज दिया ।
हथिगवां थाना क्षेत्र में 26 जनवरी की रात कार सवार बदमाशों ने नौबस्ता निवासी बृजेश यादव को ओवरटेक कर रोक लिया। उसे तमंचा लगाकर बंधक बना लिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और पुलिस ने पीछा कर लिया। एक बदमाश को पुलिस ने ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो भाग निकले थे। उसी मामले में शिवम मिश्रा निवासी फेरई का पुरवा कुंडा और विकास पांडेय निवासी जाखामई मानिकपुर वांछित थे।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ हथिगवां पुलिस ने डीहा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। गिरफ्तार किए बदमाशों के खिलाफ हथिगवां, महेशगंज थाने में तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शिवम मिश्र व विकास पांडेय को जेल भेज दिया।