फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police remained empty handed in robbery case for the second day, fear among victims

Pratapgarh News: डकैती कांड में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली, पीड़ितों में खौफ

Sun, 07 Jul 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 10:56 PM IST
सार

गोली लगने से घायल सुनीता व उसके भाई का अभी प्रयागराज में उपचार चल रहा है। शनिवार की देर रात मुंबई से बड़ा बेटा धर्मेंद्र प्रयागराज पहुंचकर भाई बहन का इलाज कराने लगा। रविवार को अचानक पीड़ित दुकानदार की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Police remained empty handed in robbery case for the second day, fear among victims
गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली के गयासपुर खजुरिया में किराना दुकानदार छोटेलाल के घर पड़ी डकैती से परिवार के लोग सदमे में हैं। उनकी आंखों में खौफ झलक रहा है। जांच में जुटी पुलिस की टीमें अपनी जांच में लोकल बदमाशों तक ही सिमटी हुई हैं। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। जबकि अभी घायलों का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।

विज्ञापन


कुंडा बाईपास पर सड़क के किनारे छोटेलाल करीब 25 वर्ष पहले मकान व दुकान बनाकर गल्ले का कारोबार करते हैं। कोरोना काल में उसने घर के एक हिस्से में किराने की दुकान खोल ली। शुक्रवार की रात महिला बदमाश समेत आठ नौ की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने छोटेलाल के घर में घुसकर उत्पात मचाया। अचानक बदमाशों के हमले व लूटपाट ने पूरे परिवार को भयाक्रांत कर दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल सुनीता व उसके भाई का अभी प्रयागराज में उपचार चल रहा है। शनिवार की देर रात मुंबई से बड़ा बेटा धर्मेंद्र प्रयागराज पहुंचकर भाई बहन का इलाज कराने लगा। रविवार को अचानक पीड़ित दुकानदार की तबीयत खराब हो गई। परिजनों संग भीम आर्मी के कार्यकर्ता उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। घटना से दुकानदार ही नहीं आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों का घटनास्थल पर आना जाना लगा रहा। वहां पुलिस तैनात है। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पहचान छिपाने के लिए ही बदमाशों ने चेहरा ढका होगा। स्थानीय बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने की अधिक संभावना है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सबसे पहले बदमाशों ने छोटेलाल पर किया था हमला

शुक्रवार की रात बदमाशों ने धावा बोलकर मकान के बाहर छज्जे के नीचे सो रहे छोटेलाल के ऊपर ही हमला किया था। इसके बाद घर में घुसकर तांडव मचाया। बदमाशों के पैरों के निशान अभी भी घर के पीछे मौजूद हैं। रविवार को भी घर में जगह-जगह खून के निशान मौजूद मिले। अंतिमा से लेकर सुनीता के पैर से गिरा खून कपड़ों पर भी नजर आया। दीवारों पर भी खून के छीटें हैं। घटना की जानकारी के बाद पहुंची सुनीता की मां रेखा के आंसू नहीं थम रहे हैं।

शिक्षक परिवार बना सहारा, घर में नहीं जला चूल्हा

डकैती की वारदात के बाद पुलिस भले ही घटना को पहले चोरी और बाद में लूट बताती रही। मगर बदमाशों के खौफनाक तरीके से किए हमले से परिवार के लोग चूल्हा जलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए शिक्षक राजेंद्र पाल का परिवार सहारा बनकर खड़ा है। आने जाने लोगों को नाश्ता पानी कराने के साथ ही परिवार के लोगों को खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। रविवार को पहुंचे भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक प्रदीप राज बौद्ध्, छात्र संघ के जिला संयोजक विकास भारतीय पवन पासी, सरवन कुमार, अमित कुमार, ओम प्रकाश ने परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस से खुलाने की मांग की।

अंतिमा के बयान से चकरा रही पुलिस

गयासपुर खजुरिया में बदमाशों ने छोटेलाल पर धावा बोला। छत के रास्ते घर में घुसते समय रसोई में अंतिमा चारपाई पर सोती मिल गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। अंतिमा का कहना है कि उसकी चारपाई पर बैठा बदमाश हाथ में असलहा लिया था। बदमाश के जगाने पर उसकी नींद खुली। उसके हाथ में तमंचा देख वह डर गई। बदमाश ने बाल पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। शांत रहने की हिदायत देते हुए नीचे चला गया। इस बीच मौका पाकर वह छत से नीचे कूद गई।

घर में मिला 315 असलहे के कारतूस का खोखा

पुलिस बदमाशों द्वारा गोली मारने की घटना से इनकार कर रही थी। जबकि घर से ही 315 बोर के असलहे के कारतूस का खोखा मिला। सुनीता के बाएं पैर में घुटने के नीचे पंजे में सटाकर गोली मारी गई थी। पुलिस ने खोखा बरामद भी किया, लेकिन बताने से इन्कार कर रही है। हालांकि अभी उसका ऑपरेशन कर बुलेट नहीं निकाली जा सकी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चार पहिया वाहन से आए थे।

बदमाशों की बातचीत अजीब थी

खौफजदा अंतिमा का कहना है कि जो बदमाश लूटपाट कर रहे थे। उनकी बातचीत यहां के लोग जैसे नहीं थी। बदमाशों ने कहा था कि शोर मचाओगी तो जान से मारन देंगे। यही नहीं साथ रही महिला भी ऐसा ही कुछ कह रही थी कि जल्दी- जल्दी माल निकालों, नही तो मार दें। मां रेखा देवी कहती रही कि साबह हमार गदेल ठीक होई जाएं समान तो फिर बनाय लेब। घटना के बाद से दुकान भी बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed