फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police recovered the dead body of lady from river

बाइस घंटे बाद मिला महिला की शव, मासूम लापता

Tue, 18 Aug 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
police recovered the dead body of lady from river
सांगीपुर क्षेत्र सई नदी में माँ-बेटी के शव की तलाश करने पहुंचे एसडीआरएफ टीम टीम के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
घरेलू कलह के चलते मासूम संग नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव बाइस घंटे बाद बरामद हो सका। मासूम बच्ची का अभी तक सुराग नहीं लगाया जा सका है। गोताखोरों के नाकाम होने के बाद प्रशासन को एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान में लगाना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोर व पुलिस के साथ नदी में समाई मासूम की तलाश में पसीना बहा रही है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा पूरे पंडित निवासी वंदना उर्फ रेनू(27) पत्नी विनोद कुमार विश्वकर्मा ने घरेलू कलह के चलते अपनी पांच वर्ष की मासूम बेटी विधि के साथ रविवार की शाम छह बजे उधरनपुर घाट से सई नदी में छलांग लगा दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर सांगीपुर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन रात भर कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह प्रयागराज के गोताखोरों के साथ स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया, लेकिन जलस्तर उफान पर होने के चलते वे भी नाकाम हो गए। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाने का फैसला किया।
विज्ञापन

दोपहर तक प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया दल(एसडीआरएफ) की टीम सांगीपुर के घुसइसनाथ धाम पहुंच गई। एसडीआरएफ की दो स्टीमर बोट पर छह-छह जवानों को सर्च आपरेशन में लगाया गया। एसडीआरएफ ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से दस किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहंी मिल सकी। घटना के लगभग बाइस घंटे बीतने के बाद नदी में कूदी महिला वंदना उर्फ रेनू का शव अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा घाट के समीप उतराया मिला। सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए कब्जे में ले लिया। उधर मासूूम विधि का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोर व पुलिस सई नदी में तलाश कर रही है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के चतले अंतू व नगर कोतवाली पुलिस को भी मासूम बच्ची की तलाश में लगाया गया है। सीओ जगमोहन सिंह ने उधरनपुर घाट पर पहुंचकर तलाशी अभियान का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। खबर लिखे जाने तक मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका है।

पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम को सर्च आपरेशन में लगाया गया है। महिला का शव बरामद कर लिया गया है। मासूम की तलाश दिनरात की जा रही है। नदी में बहाव तेज होने के चलते अन्य थानों को सूचना देकर मासूम की तलाश के लिए कहा गया है।
जगमोहन सिंह, सीओ, लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed