{"_id":"5e347cd58ebc3e680d0cb43a","slug":"police-reached-jcb-on-information-of-digging-money-got-11-silver-coins-pratapgarh-news-ald2672197113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से गड़ा धन खुदाई की सूचना पर पहुंची पुलिस, मिले चांदी के 11 सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से गड़ा धन खुदाई की सूचना पर पहुंची पुलिस, मिले चांदी के 11 सिक्के
विज्ञापन
जेसीबी से गड़ा धन खुदाई की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस की जांच में मिले चांदी के 11 सिक्के
संवाद न्यूज एजेंसी
मकूनपुर। जेसीबी से गड़ा धन की खुदाई की सूचना से पुलिस हलाकान हो गई। मौके पर जांच शुरू की तो पुलिस को 11 चांदी के सिक्के मिले।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा एवं रामकृपाल पुत्र रामआसरे विश्वकर्मा का तीन माह पूर्व बरसात में कच्चा मकान ढह गया था। जिसका मलबा गुरुवार को परिवार के लोग हटा रहे थे। इस दौरान मिट्टी के एक बर्तन में रखे चांदी के 11 सिक्के मिले। ओमप्रकाश की पत्नी शारदा देवी सिक्के लेकर भागने लगी। भाई रामकृपाल को लगा कि उसे हिस्सा नहीं मिलेगा। इस पर उसने खुदाई में सिक्का मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। गांव में हल्ला मच गया कि जेसीबी से खुदाई में चांदी के सिक्के निकले हैं। यह खबर एसपी और डीआईजी तक पहुंच गई। मौके पर एसओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने सिक्के कब्जे में ले लिए। रामकृपाल और मौके पर रहे उसके एक दिश्तेदार को पुलिस थाने ले आई। कोतवाल ने बताया कि विक्टोरिया वाले 11 सिक्के चांदी के मिले हैं।
ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
प्रतापगढ़। गड़वारा मार्ग पर स्थित दहिलामऊ के पास ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाली के सराय बीरभद्र निवासी आंनद गौड़ के परिवार के सदस्य शुक्रवार शाम बेल्हा देवी दर्शन करने गए थे। ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। दहिलामऊ के पास ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार आनंद की पत्नी और मां के साथ अनिल गौड़ की पत्नी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
रिश्तेदार के साथ घर आ रहे बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर
रखहा। शहर से रिश्तेदार के साथ घर लौट रहे बाइक सवार को कंधई थाना क्षेत्र के खभोर गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गड्ढे में जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं। कंधई थाना क्षेत्र के सिंटी खालसा गांव निवासी लालजी वर्मा (40) पुत्र मुनेश्वर वर्र्मा अपने रिश्तेदार नागेंद्र वर्मा (18) पुत्र फूलचंद निवासी सुजानगंज थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के साथ बाइक से शहर से लौट रहा था।