फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police reached in five minutes and saved four lives from the jaws of death, this is the whole story

Pratapgarh : पांच में मिनट में पहुंची पुलिस और मौत के मुंह से छीन लाई चार जिंदगियां, यह है पूरा मामला

Thu, 10 Jul 2025 06:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 06:20 PM IST
सार

जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी बचाने में सोशल मीडिया और पुलिस त्वरित कार्रवाई काम आई। डीजीपी कार्यालय से सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर पुलिस पीड़ितों के दरवाजे पर थी।

विज्ञापन
Police reached in five minutes and saved four lives from the jaws of death, this is the whole story
Prv, up 112 - फोटो : ANI

विस्तार

जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी बचाने में सोशल मीडिया और पुलिस त्वरित कार्रवाई काम आई। डीजीपी कार्यालय से सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर पुलिस पीड़ितों के दरवाजे पर थी। आधा घंटे में उनका इलाज शुरू हो गया था। आज चारों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

सोमवार की रात मानधाता कस्बा निवासी अजय सोनी (32) और उसके भाई रोहित (28), बहन खुशबू (25 ) व मां रामजानकी (58) ने एक साथ फेसबुक लाइव होकर जहरीला पदार्थ खाया था। सोशल मीडिया में मामला आते ही फेसबुक संचालक कंपनी मेटा ने एआई के जरिये लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय को सूचित किया और पुलिस सक्रिय हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस की मानवीय पहल से एक बड़ी अप्रिय घटना टाली जा सकी। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम व मानधाता पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई। घरेलू विवाद समेत अन्य मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह से काम करता है मेटा

जनपद के सोशल मीडिया सेल प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि आत्महत्याओं को रोकने के लिए जनवरी 2023 से इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा अपने एआई फीचर का इस्तेमाल कर रही है। जब ऐसा कोई वीडियो इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पोस्ट किया जाता है। तब मेटा का एआई विश्लेषण कर पुलिस महानिदेशालय (डीजीपी) मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को सतर्क करते हुए वीडियो व अन्य जानकारियां साझा करता है। सेंटर 24 घंटे काम करता है। इसलिए तत्काल जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी जाती है, जहां से पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों की जान बचाती है।

कब क्या हुआ

8.10 से 8.50 बजे तक फेसबुक लाइव होकर खाई जिंक फास्फाइड नामक जहरीली दवा

9.0 बजे मेटा ने डीजीपी कार्यालय पर सोशल मीडिया सेल को चार लोगों के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी दी

9.05 बजे डीजीपी कार्यालय सोशल मीडिया सेल ने प्रतापगढ़ सोशल मीडिया सेल को जानकारी दी

9.10 बजे मानधाता पुलिस अजय सोनी के घर पहुंची और शटर तोड़ा

9.25 बजे सभी को घर से बाहर निकाला

9.30 बजे सभी को मानधाता पीएचसी ले जाया गया

9.35 से 11.15 तक सीएचसी पर सभी का उपचार हुआ, चिकित्सकों ने नमक पानी का घोल बनाकर कराई उल्टियां

12.10 मिनट पर सभी को मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया

अस्पताल से मिली छुट्टी, मानी अपनी भूल

खुदकुशी का प्रयास करने वाले चारों सदस्यों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर पहुंचने पर आसपास के लोग भी हाल जानने पहुंचे। सभी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा कदम न उठाने का वादा किया।

33 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रहे

जहरीला पदार्थ खाने वाले अजय सोनी व उनके भाई, बहन और मां को चिकित्सकों ने 33 घंटे तक निगरानी में रखा था। मेडिकल कॉलेज के ग्रीन वार्ड में भर्ती सभी की देखभाल चिकित्सक करते रहे। उनकी निगरानी के लिए मानधाता पुलिस भी मुस्तैद रही।

छिपाकर की थी दूसरी शादी

पारिवारिक विवाद में जहरीली दवा खाने वाले अजय सोनी ने अमेठी की रहने वाली गीता से सुल्तानपुर के लंभुआ स्थित मंदिर में होलिका दहन के दिन शादी की थी। रीना के साथ हुई पहली शादी व बेटे की बात छिपाई थी।

रीना की बड़ी मां रायबरेली में रहती हैं, जिनके रिश्ते में अजय आता है। रायबरेली स्थित एक पार्क में दोनों ने पहली बार एक दूसरे को देखा था। शादी के बाद विवाद होने पर गीता ने महिला प्रकोष्ठ में शिकायत की। हर बार तारीख पर अजय के बजाय उसका भाई रोहित ही आता था। घटना के बाद अजय से अलग रहने वाला उसका भाई राहुल और अजय की पहली पत्नी गीता उन लोगों से मिलने नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed