फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police reached Anurag's murderer with the help of shoes, sent him to jail

Pratapgarh News: जूतों के सहारे अनुराग के हत्यारे तक पहुंची पुलिस, भेजा जेल

Sat, 02 Dec 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Police reached Anurag's murderer with the help of shoes, sent him to jail

विज्ञापन
आठ दिन पहले अनुराग की हत्या कर शव तालाब में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को पकड़ कर जेल भेज दिया। तालाब के किनारे मिले जूतों से पहचान कर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर निवासी अनुराग मिश्रा (23) नवंबर की शाम बरात में जाने के लिए घर से निकला था। 25 नवंबर की सुबह उसका शव गांव स्थित तालाब में मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पिता कृष्ण मिश्रा की तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को तालाब के किनारे से अतिरिक्त जूते मिले थे। उन जूतों के सहारे पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने ढ़ांढर निवासी रमाकांत सरोज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि छह माह पहले उसका अनुराग से विवाद हुआ था। अनुराग ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई की थी। उसी दिन से वह पिटाई का बदला लेने की फिराक में था। 23 नवंबर को आमापुर बाजार में आयोजित शादी में अनुराग को देख रमाकांत उसके पिछले लग गया। रात 12 बजे शादी कार्यक्रम समाप्त होने पर अनुराग घर लौट रहा था। रमाकांत ने साइकिल से उसका पीछा किया। गांव के समीप विद्यालय के पास पहुंचने पर अनुराग ने रमाकांत से लिफ्ट मांगी। रमाकांत को पहचानने के बाद अनुराग नाराज हो गया। दोनों में विवाद शुरू हो गया। मौका पाकर रमाकांत ने उसके सिर पर कई बार प्रहार किया। सिर से खून अधिक बहने की वजह से मौके पर ही अनुराग की मौत हो गई। रमाकांत ने शव का हाथ पैर बांधकर तालाब में फेंक कर भाग निकला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed