{"_id":"5ef1f2be8ebc3e42fd1f61b6","slug":"police-on-social-media-spewed-venom-against-particular-caste","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दरोगा ने जाति विशेष के खिलाफ उगला जहर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर दरोगा ने जाति विशेष के खिलाफ उगला जहर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
Tue, 23 Jun 2020 05:47 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर फिर लालगंज कोतवाली में तैनात दरोगा ने एक जाति विशेष के खिलाफ जहर उगला है। जेठवारा थाने के वालंटियर ग्रुप में विवादित पोस्ट भेजते ही हड़कंप मच गया। मामला सुखर्यों में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने प्रकरण की जांच एएसपी पश्चिमी को सौंप दी।
सोमवार को जेठवारा थाने के वालंटियर ग्रुप में लालगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरिभजन गौतम ने विवादित पोस्ट डाला। दरोगा द्वारा जाति विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर नजर पड़ते ही लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रुप में जुड़े लोगों ने विवादित पोस्ट को दूसरे ग्रुपों में शेयर करते हुए दरोगा की करतूत की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
उस पोस्ट में एक जाति विशेष के बारे उल्टी-सीधी बातें की गई हैं। दरोगा की करतूत से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर ही खरीखोटी सुनाना शुरू कर दिया। अभी कुछ दिनों पहले ही जेठवारा थाने में तैनात एसओ विनोद यादव ने भी जाति विशेष को अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन
फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने प्रकरण की तहकीकात के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी है।