{"_id":"6501db7a3309dda9340226a4","slug":"police-not-arresting-rapists-complaint-against-dgp-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-4293-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुष्कर्मियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, एक्स पर डीजीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुष्कर्मियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, एक्स पर डीजीपी से शिकायत
Wed, 13 Sep 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 13 Sep 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी खुलेआम घूम आ रहे हैं। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर शांत हो गई है। पीड़िता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आईजी और डीजीपी से मामले की शिकायत की है।
करीब चार माह पहले 4 मई को रानीगंज क्षेत्र के मतीन, दानिश और दिलीपपुर थाने के सरखेलपुर निवासी जुनैद ने रानीगंज की रहने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के चचेरे भाई पर गोली चलाई, लेकिन गोली मिस होने से वह बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईजी, डीजीपी और प्रतापगढ़ पुलिस को टैग करके वीडियो अपलोड किया जिसमें वह इंसाफ की मांग कर रही है। एसओ आदित्य सिंह का कहना है कि तथ्यों की विवेचना चल रही है। दोषी होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।