{"_id":"5f8b4cb68ebc3e9b8268bcac","slug":"police-miscreants-encounter-25-thousand-rewarded-miscreant-shot-pratapgarh-news-ald2892616131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल जिला अस्पताल में भर्ती पच्चीस हजार का इनामी बदमाश।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर राहगीर से मोबाइल लूटकर भागे बदमाशों की नगर कोतवाली के औवार पुल के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमे कंधई थाने के 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी। बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। मौके से बदमाश का एक साथी भागने में कामयाब रहा। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटपाट करने वाले सात बदमाशों को दबोचकर जेल भेज दिया।
उनकी निशानदेही पर लूट के 10 मोबाइल, दो नकली पिस्टल , चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
नगर कोतवाली के सीताराम धाम के पास शुक्रवार की देर रात रानीगंज के सद्दाम के मोबाइल छिनैती की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनने के बाद भागे थे। पुलिस उनकी तलाश में निकल पड़ी।
विज्ञापन
खजुरनी गांव के पास औवार पुल के करीब पुलिस ने दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से दो नकली पिस्टल मिली। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले। जिनके पीछे पुलिस लग गई। शहर कोतवाल प्रवीण कुशवाहा व पृथ्वीगंज पुलिस चौकी प्रभारी ने घेराबंदी कर रोक लिया। खुद को फंसता देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में अरबाज खान पुत्र मुख्तार निवासी चलाकपुर थाना कंधई के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका साथी जोसेफ पुत्र जैनुद्दीन निवासी नसीरपुर भागने में कामयाब रहा। मौके से अरबाज के पास से तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद हुआ। आनन-फानन में गोली लगने से घायल अरबाज को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी अभय पांडेय अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ करने लगे। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटपाट में शामिल दो बदमाशों को शनिवार की सुबह बाबागंज से दबोच लिया। जिनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ।
उनके पास से चोरी की बाइक भी मिली। पुलिस ने सभी से पूछताछ करने के बाद उनके साथियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो नकली पिस्टल, एक तमंचा, चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने इरफान पुत्र शेरअली निवासी चिलबिला थाना कोतवाली नगर, फरहान पुत्र फारूक निवासी माधूपुर थाना रानीगंज, चांद मोहम्मद पुत्र ताज मोहम्मद निवासी फुर्सतगंज अमेठी, आकाश पाल पुत्र अरिहन्त पाल निवासी भुवालपुर थाना जेठवारा, राजेश विश्वकर्मा पुत्र कन्हैया विश्वकर्मा निवासी देल्हूपुर थाना मानधाता, मोबीन खान पुत्र कौसर अली निवासी बीरमऊ थाना कंधई व गोली लगने से घायल अरबाज के खिलाफ पांच मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया। अरबाज को अस्पताल से सीधे न्यायालय ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अरबाज के ऊपर कंधई थाने में ही 10 मुकदमा दर्ज है। नगर कोतवाली में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। कंधई पुलिस की ओर से अरबाज के ऊपर 25 हजार का इनाम पहले ही घोषित हो चुका है।
नकली पिस्टल दिखाकर करते थे लूटपाट
पुलिस के हत्थे चढ़े इरफान ने पूछताछ में बताया कि वे लोग नकली पिस्टल लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे हैं। गत दिनों कंधई थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार लोगों से मोबाइल नकली पिस्टल के दम पर ही लूटा था।
प्रधानपुत्र को छुड़वाने के लिए बनाते रहे दबाव
शहर कोतवाल के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के भुआलपुर के प्रधान अरिहन्त पाल के बेटे आकाश पाल ने मोबाइल की दुकान खोल रखी है। वह मोबाइल का लाक तोड़ने में माहिर है। आकाश रुपये लेकर लूटे गए मोबाइल के कलपुर्जे बदल दिया करता था। चर्चा रही कि उसे छुड़ाने के लिए सत्ता दल से जुड़े नेताओं का फोन घनघनाता रहा।