फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police is in search of nearer of youths

युवकों के करीबी की तलाश में पुलिस

Mon, 13 Apr 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
police is in search of nearer of youths
कोरोना संक्रमितों से मिलने प्रयागराज के कोटवा पहु़ंचे दोनों युवकों के करीबी की पुलिस को तलाश है। सदर बाजार के रहने वाले करीबी की कार मांगकर दोनों ले गए थे। चूंकि दोनों कोरोना संक्रमितों से मिलने गए थे। इसलिए अभी दोनों को क्वारंटाइन किया गया है। दोनों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का पुलिस को इंतजार है। जिले के लाकडाउन के बावजूद इन दोनों के प्रयागराज पहुंचना पुलिस की नाकेबंदी पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के नरसिंहगढ़ में मिले तब्लीगी जमात के तीन कोरोना संक्रमितों को प्रयागराज के कोटवा बनी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे मिलने के लिए गुरुवार को अरमान निवासी शिवसत थाना कंधई व समीर निवासी जिरियामऊ सदर बाजार के रहने वाले परिचित की कार मांगकर ले गए थे। ये लोग ब्लेड, साबुन आदि सामान लेकर पहुंच गए थे। प्रयागराज के डीएम ने खुद यह लापरवाही पकड़ी। उन्होंने जांच के कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इधर अधिकारियों के आदेश पर समीर व अरमान के खिलाफ कंधई व नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

अरमान को शिवसत प्राइमरी स्कूल तो समीर को जिरियामऊ स्थित स्कूल में क्वारंटाइन कराया गया है। नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को बता दिया गया है। दोनों की कोरोना जांच होगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। अभी 14 दिनों तक दोनों क्वारंटीन रहेंगे। पहले उनकी जांच हो जाए, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार सदर बाजार के परिचित की है। जिसे चिह्नित कर लिया गया है। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed