फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police is also afraid of dead bodies during elections

Pratapgarh News: मुर्दों से भी पुलिस को चुनाव में सता रहा भय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police is also afraid of dead bodies during elections
लोकसभा चुनाव की कवायद के बीच संग्रामगढ़ पुलिस को अब मुर्दों से भी खतरा नजर आने लगा है। पुलिस ने तीन वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति को भी पाबंद किया है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत बाबागंज विधायक से की है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरंग निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह की 17 अप्रैल 2021 काे सड़क दुघर्टना में मौत हो चुकी है। इस लोकसभा चुनाव में संग्रामगढ पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह को कागजों में जिंदा कर दिया। बिना गांव में जांच किए ही चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ 107/16 की कार्रवाई कर दी। पुलिस के कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद परिजन परेशान हो उठे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विनोद कुमार सरोज से मामले की शिकायत भी की। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय भदौरिया ने बताया कि क्षेत्रीय उपनिरीक्षक ने भूलवश कार्रवाई की है। जिसे सुधारने के लिए दोबारा पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed