फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police force removed from Bhadri Kothi, Uday Pratap was placed under house arrest for 68 hours.

Pratapgarh News: भदरी कोठी से हटाई गई पुलिस फोर्स, उदय प्रताप को 68 घंटे के लिए किया था नजरबंद

Fri, 19 Jul 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Police force removed from Bhadri Kothi, Uday Pratap was placed under house arrest for 68 hours.
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह पर 68 घंटे हाउस अरेस्ट का आदेश बुधवार की रात नौ बजे समाप्त हो गया। इसके बाद भदरी कोठी से पुलिस फोर्स हटा ली गई।
विज्ञापन

कुंडा में कई वर्षों से मुहर्रम के दिन निकलने वाले जुलूस व रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर में भंडारे को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। इस बार भी माहौल तनावपूर्ण देख एसडीएम कुंडा ने राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह व उनके 12 करीबियों को मुहर्रम के दो दिन पहले ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी व प्रयागराज से फोर्स बुलाई गई। भदरी कोठी पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ पीएसी लगाई गई। यहां मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। आने जाने वालों पर भी पुलिस निगाह रख रही थी। बुधवार को मुहर्रम का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। रात नौ बजे के बाद भदरी कोठी पर तैनात फोर्स हटा ली गई। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अब माहौल सामान्य है। समय सीमा पूरी होने पर फोर्स हटा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed