फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with the criminals who looted the jeweler, three arrested

Pratapgarh News: सराफ को लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with the criminals who looted the jeweler, three arrested
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला नहर के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायर कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज निवासी सराफ रमेश सोनी से सोमवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात लूट कर भाग निकले थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। संग्रामगढ़ पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात बदमाशों की तलाश में नेवादा कला नहर पुलिया के पास बदमाशों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच दो बाइकों से पांच लोग आते नजर आए।
विज्ञापन

जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। वे रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर करने लगे। जवाबी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठे प्रयागराज जनपद के फाफामऊ सजना गली निवासी नीरज पासी उर्फ कुलदीप के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग रहे उसके दो साथी तूफानी उर्फ संजीत और अभिषेक सोनी उर्फ छोटे को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस 900 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

गोली लगने से घायल नीरज पासी को संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दो बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद उनके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed