{"_id":"656b52bfc1d3dfb424032994","slug":"police-empty-handed-even-after-seven-days-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-272827-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Sat, 02 Dec 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के चिलबिला में दिव्यांग युवती कंचन की मौत के मामले में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस खामोश है। जबकि सात अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश करने में पुलिस नाकाम है। घटना के बाद से कंचन की मां व भाई खौफ में जी रहे हैं।
चिलबिला की रहने वाली कंचन जायसवाल ने भाइयों की दुकान पर दूसरे तीन भाइयों से एग्रीमेंट लेने वालों द्वारा दुकान में ताला बंद करने से क्षुब्ध होकर 26 नवंबर को ब्यूटी पॉर्लर में खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने से पहले उसने वीडियो व सुसाइड नोट लिखकर सगे भाइयों सचिन, ऋषि व शशि समेत एग्रीमेंट कराने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। कंचन के भाई मनीष की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाई सचिन, ऋषि व शशि के अलावा अजय यादव, सौरभ, प्रिंस, सुनील यादव, शुभम सिंह उर्फ विनय सिंह, आशीष सिंह, राजशेखर यादव व अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 28 नवंबर को पुलिस ने आरोपी राजशेखर व अजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस खामोश हो गई है। न तो सात अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर पाई और न ही अभी तक सुसाइड नोट व वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट ही सामने सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस कुछ बोल पा रही है। वहीं दूसरी ओर भले ही कंचन के भाई पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अपनी दुकानें खोल रहे हैं लेकिन पूरा परिवार डरा हुआ है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन