फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught digging pond with JCB, challan for two

Pratapgarh News: जेसीबी से तालाब खोदाई करते पुलिस ने पकड़ा, दो का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Police caught digging pond with JCB, challan for two
अंतू इलाके के बंडा खुटार गांव में मनरेगा तालाब की जेसीबी से खोदाई करते समय पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने रात में छापा मारकर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जेसीबी और तीन ट्रैक्टर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन




जिले के अफसर भले ही यह दावा करते हैं कि मनरेगा तालाब मजदूरों से खोदे जा रहे हैं, मगर सोमवार रात अंतू पुलिस ने संडवाचंद्रिका विकास खंड के बंडा खुटार में जेसीबी से तालाब की खोदाई करते समय रंगे हाथ दो चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर प्रधान का बेटा और एक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी चालक चंद्रकांत शुक्ल और ट्रैक्टर चालक अजय कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने जेसीबी और दोनों ट्रैक्टरों को एमबी एक्ट में चालान कर दिया है। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जेसीबी से मनरेगा की खोदाई नहीं हो सकती है। मामले की जांच कराकर प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed