फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police can take the death body after 35 hours

35 घंटे बाद शव को कब्जे में ले सकी पुलिस

Wed, 17 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police can take the death body after 35 hours
देर रात परिजनों की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
35 घंटे बाद शव को कब्जे में ले सकी पुलिस
विज्ञापन

चार शस्त्र लाइसेंस बनने और बीस लाख की तत्काल आर्थिक मदद के बाद माने परिजन
परिजनों से धक्कामुक्की की जानकारी पर आत्मदाह करने के लिए कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़े चार वकील
प्रतापगढ़। चार शस्त्र लाइसेंस बनने व बीस लाख रुपये की मदद मिलने पर 35 घंटे बाद मंगलवार रात करीब पौने दस बजे पुलिस अधिवक्ता ओम मिश्र के शव का कब्जे में ले सकी। कचहरी से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इससे पहले गांव से कचहरी शव लेकर आते समय सुखपालनगर व कटरामेदनीगंज में प्रशासन ने परिजनों को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर अधिवक्ता के घरवालों और अधिकारियों के बीच तकरार हुई। कचहरी पहुंचने पर परिजनों की बात सुनने के बाद अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। प्रशासन के रवैए से आहत वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रचंड समेत चार वकील कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़कर आत्मदाह करने की धमकी देने लगे। उनके हाथ में केरोसिन था। इस बीच भाजपा नेताओं के साथ कौशांबी सांसद विनोद सोनकर भी कचहरी पहुंचे। सांसद विनोद सोनकर व जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दुबे जिलाधिकारी से बातचीत करते रहे। कुछ देर बाद शासन की ओर से 15 लाख रुपये और सांसद विनोद सोनकर ने अपनी तरफ से 5 लाख की परिजनों को मदद दी। ओम मिश्र के चारों भाइयों को शस्त्र लाइसेंस तत्काल बनाकर दिया। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed