फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police busy in Bharat Milap, thieves kept searching the bank-shop

थाने के करीब बैंक व टाइनी शाखा समेत चार दुकानों से चोरी

Mon, 01 Nov 2021 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police busy in Bharat Milap, thieves kept searching the bank-shop
रानीगंज थाना क्षेत्र के टाइनी शाखा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
रविवार की रात स्थानीय पुलिस भरत मिलाप कराने में व्यस्त रही और चोर बैंक समेत दुकानों से कीमती सामान व नकदी खंगालते रहे। बैंक में घुसे चोर लॉकर काटने में कामयाब हो गए, लेकिन लॉक नहीं खुल सका। जिसके चलते बैंक लुटने से बच गई। उधर, थाने से चंद कदम की दूरी से पांच लैपटॉप व 75 हजार नकदी समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी पूर्वी फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद रानीगंज पुलिस को खुलासे का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाने से कुछ दूरी पर रविवार की रात भरत मिलाप का आयोजन था। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। पुलिस मेला संपन्न कराने में जुटी थी। रात में चोरों ने पुलिस के व्यस्त होने का फायदा उठाया। थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक शाखा के शटर, चैनल व गेट का ताला तोड़ डाला। बैंक के भीतर घुसे चोर लॉकर तक पहुंच गए, लेकिन लॉक खोलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

इसके बाद चोर वहां से बैंक के ऊपर भाजपा सभासद अविनाश मिश्रा के कंप्यूटर सेंटर में ताला तोड़कर घुस गए। चोर वहां से 4 लैपटॉप व 25 हजार रुपये समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने विजय मिश्रा की फ्लैक्स की दुकान से 15 हजार रुपये गायब कर दिए। इसी मार्केट में मीनल मिश्रा की बीओबी की टाइनी शाखा है। चोर टाइनी शाखा का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये व लैपटॉप समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने के बाद बदमाशों की खोजबीन करने लगी। काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।

बैंक से बैरंग लौटे ग्राहक
बैंक में चोरी के बाद सोमवार को कामकाज बाधित रहा। चोर बैंक की डीवीडीआर चुरा ले गए थे। सीसीटीवी कैमरा शनिवार से बंद था। कामकाज बाधित होने से ग्राहक दिनभर लौटते रहे। जबकि अधिकांश ग्राहकों को दिवाली की खरीदारी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed