{"_id":"5f0378f48ebc3e431b2fc6ca","slug":"police-arrested-the-crook-whoi-shot-the-soldier-pratapgarh-news-ald2802968102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को गोली मारने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को गोली मारने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा
Tue, 07 Jul 2020 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : सोशल मीडिया
चेकिंग के दौरान भुपियामऊ में डायल 112 के सिपाही को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि बदमाश ने पुलिसकर्मियों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। उसके पास से पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद हुई है। उधर, लोगों में उसके रविवार दोपहर में ही गिरफ्तार करने की चर्चा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मानधाता के अकोढ़िया निवासी रणजीत सिंह (30) पुत्र धर्मराज सिंह के ऊपर 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश में स्वॉट टीम, नगर कोतवाली व मानधाता पुलिस लगातार दबिश दे रहीं थी। भुपियामऊ में सिपाही भोला सिंह पर जानलेवा हमला करने, एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने, व्यापारी को अगवा कर पीटने के साथ ही अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के कारण रणजीत पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
मानधाता से भागते समय रणजीत सिंह का एसओ प्रवीण कुशवाहा ने पीछा कर लिया। जानकारी के बाद स्वॉट टीम व नगर कोतवाली पुलिस भी उसे दबोचने के लिए घेराबंदी करने सिटी पहुंचीं। सामने पुलिस को देख वह नरवा की ओर भागा। खुद को पुलिस से घिरा देख रणजीत फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इससे वह गिर पड़ा। उसके पास से पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूछताछ में रणजीत सिंह ने स्वीकार किया कि भुपियामऊ में डायल 112 के सिपाही भोला को उसने गोली मारी थी। 12 सितंबर 2019 को भगवतगंज बाजार के पास से युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष को अगवा कर मारापीटा और अकारी पुल के पास फेंक दिया। सहिजनपुर के प्रधान के साथ एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके लोगों के पैसे खाते से उड़ा देते हैं। रणजीत के खिलाफ कुल दस मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।