{"_id":"5dcb01e08ebc3e5b7d5ccca5","slug":"police-arrested-the-criminals-pratapgarh-news-ald2599926142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पर हमला व कार तोडने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पर हमला व कार तोडने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद पर हमला व कार तोड़ने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
पूर्व सभासद के बेटे को पुलिस ने छोड़ा, घटना में शामिल लोगों की तलाश में दबिश
प्रतापगढ़। सभासद पर हमला व कार तोड़ने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस दबिश देती रही।
नगर कोतवाली के भैरोपुर के करीब रविवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल कुछ शरारतीतत्वों ने पड़ाव वार्ड के सभासद सिद्धार्थ सिंह पर हमला करते हुए कार में तोड़फोड़ की थी। जुलूस के दौरान बवाल करने वालों की तलाश में कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम को लगाया गया था। पूर्व सभासद के बेटे आबिद रजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि देर रात पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। सभासद सिद्धार्थ सिंह ने भी आबिद रजा के घटना में शामिल न होने की बात कही थी। पुलिस ने घटना में शामिल अमन सिद्दीकी, महताब राईन, राशिद व शाहिद को दबोच लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। सभी से पूछताछ के बाद अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।