प्रतापगढ़ :पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए रेप के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में फतनपुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल पांडे को एसपी ने निलंबित भी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट में रिमांड पर जाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी के आदेश पर इस मामले में निलंबित प्रभारी एसओ , आरोपी समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया। फतनपुर पुलिस शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में दबिश देकर दुराचार के आरोपी जितेंद्र को घर से दबोच लिया था। शनिवार को फतनपुर के प्रभारी एसओ अनिल कुमार पांडेय चार पुलिसकर्मियों के साथ उसे लेकर कोर्ट पहुंचे। कचहरी के लॉकअप के पास सिपाहियों को चकमा देकर जितेंद्र भाग निकला था।
लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने फतनपुर के प्रभारी एसओ अनिल कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया। आरोपी की तलाश में रानीगंज, फतनपुर, नगर कोतवाली व मानधाता पुलिस को लगाया था। करीब 11 घंटे बाद नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने दुराचार के भगोड़ा आरोपी जितेंद्र को कटरा मेदनीगंज चौराहे से दबोच लिया। सिविल लाइंस पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने निलंबित प्रभारी एसओ अनिल कुमार पांडेय, सिपाही वीपी सिंह, पीआरडी जवान संदीप व दुराचार के आरोपी जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
धमेंद्र सिंह को मिली फतनपुर थाने की कमान
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बाघराय थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह को फतनपुर थाने का प्रभारी बनाया है। नगर कोतवाली में तैनात एसआई राजेश कुमार शुक्ला को सांगीपुर थाना, सांगीपुर थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह को बाघराय, रानीगंज में तैनात दरोगा अंकित तिवारी को बाघराय थाने पर तैनात किया है।