{"_id":"5ee27b538ebc3e42b5429a4d","slug":"police-arrested-25-thousand-of-the-accused-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2020 12:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
लालगंज पुलिस द्वारा धरे गए पच्चीस हजार के इनामी बदमाश।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंकने के मामले में पुलिस को उसकी साल भर से तलाश थी।
लालगंज कोतवाली के पूरे नेवाजी अजगरा निवासी राहुल वर्मा की 25 जून 2019 में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या व लूट के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मृतक के परिजनों ने हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन के दौरान पुलिस को गांव के मनोज के घर से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
मोबाइल की काल डिटेल व अन्य सुराग से युवक की हत्या में मनोज का नाम प्रकाश में आया था। घटना के बाद से मनोज फरार हो गया था। पुलिस को उसकी साल भर से तलाश थी। गुुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती ने मुखबिर की सूचना पर उसे डिहवा मोड़ से धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि हत्यारोपी पर पचीस हजार का इनाम घोषित था। उसकी काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी।