{"_id":"66b40961cdea3fb37d0fa6f4","slug":"police-are-detaining-the-manager-and-interrogating-him-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-122285-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Thu, 08 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बीफार्मा, डीफार्मा कराने के नाम पर छात्रों से लाखों की ठगी करने वाले प्रबंधक को पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संग्रामगढ़ के लोकैयापुर में एक व्यक्ति का बीफार्मा व डीफार्मा का विद्यालय है। यहां पर अनमोल, दिलीप कुमार, दिव्याशु, अभिषेक कुमार, अभि गुप्ता, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार समेत कई छात्रों ने प्रवेश लिया। छात्रों का आरोप है कि कोर्स कराने के नाम पर प्रबंधक ने लाखों रुपये ऐंठ लिए, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रमाण पत्र नही दिया।
छात्रों ने चार अगस्त को थाने पहुंचकर प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इस पर छात्रों ने पांच अगस्त को एसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर बुधवार को संग्रामगढ़ पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर संग्रामगढ़ सत्येंद्र भदौरिया का कहना है कि प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है।