फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PoK is part of India, we will take it: Amit Shah

पीओके भारत का हिस्सा, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
PoK is part of India, we will take it: Amit Shah
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान के एटम बम से डर होगा, हमें नहीं है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है, हम इसे लेकर रहेंगे। रविवार को उन्होंने कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में प्रतापगढ़ के हीरागंज क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

शाह ने पीओके, अनुच्छेद 370, राममंदिर और आंबेडकर का जिक्र कर कांग्रेस और सपा को घेरने की कोशिश की। कहा कि मोदी दूसरी बार पीएम बने तो उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया, जिसे 70 साल से कांग्रेस ने संभाले रखा था। अब अखिलेश और राहुल बाबा इसे हटाना चाहते हैं। कहते हैं कि अगर वो आए तो 370 को वापस करेंगे। इस मुद्दे पर जोश भी भरा। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि यूपी का कश्मीर से क्या लेनादेना। हम फिर कहते हैं कि कश्मीर हमारा है। इसके लिए कौशाम्बी का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने को तैयार है।
विज्ञापन

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले कि न्योते में अखिलेश और राहुल इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें अपने वोटरों की चिंता है। हमें इसकी चिंता नहीं रहती। तीसरे चरण के चुनाव में अब तक मोदी 200 सीटों का लक्ष्य पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया। उन्हें चुनाव नहीं जीतने दिया। भारत रत्न नहीं दिया। जबकि हमारे पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया। मऊ, लंदन, नागपुर, मुंबई और दिल्ली बाबा साहब से जुड़े पांचों स्थानों को पर्यटन स्थल बनाकर लोगों से जोड़ने का काम किया।
अमित शाह ने इंडी गठबंधन की चुटकी भी ली। कहा कि इनके जीतने की कोई संभावना नहीं है। अगर जीत भी गए तो पीएम कौन बनेगा? शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्वव ठाकरे या स्टालिन। और हंसना मत, ये राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? एक पत्रकार ने गठबंधन वालों से पूछा कि आपका पीएम कौन बनेगा तो वो बोले बारी-बारी एक-एक साल सब बनेंगे। अरे ये देश परचून की दुकान नहीं है। देश ऐसे नहीं चलता।

कहा कि कोरोना आएगा तो कौन बचाएगा, मोदी ही बचाएंगे। टीके की शुरुआत में पीएम ने पहले खुद टीका लगवाया। अखिलेश ने मोदी टीका बताकर विरोध किया। अच्छा हुआ यूपी वाले अखिलेश की नहीं सुनते, वरना कोई टीका नहीं लगवाता। अखिलेश डिंपल को लेकर खुद रात के अंधेरे में टीका लगवाकर आए।
सपा की सरकार में गुंडों का राज रहता है और जनता परेशान रहती थी। भाजपा सरकार में योगी ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed