फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PM Modi In Pratapgarh: PM Modi reached Pratapgarh, addressed public meeting in support of Sangamlal

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला : अमेठी से गए अब रायबरेली से भी जाएंगे खटा खट खटा खट

Thu, 16 May 2024 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2024 07:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए मोदी करीब चार बजे पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सपा और कांग्रेस ही उनके निशाने पर रही। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को दिल्ली और लखनऊ वाले शहजादे कहकर संबोधित किया। राहुल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अमेठी से गए अब रायबरेली से भी जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi In Pratapgarh: PM Modi reached Pratapgarh, addressed public meeting in support of Sangamlal
प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेंद्र मोदी ने प्रतापगढ़ में कहा कि कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है। सपा और कांग्रेस का मानना है कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। हमने शौचालय बनवाए तो सपा कांग्रेस ने कहा तो  कहा इससे क्या होगा। भाजपा ने पक्का घर गरीबों को दिया तो कहा कि क्या होगा। वर्षों शासन करने के बावजूद देश के पचासी फीसदी घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ गरीबों तक पीने का पानी पहुंचाया। जीआईसी में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी है। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने कहा कि अमेठी से तो चले ही गए हैं अब रायबरेली से भी जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। यह लोग कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद आर्टिकल 370 वापस कर देंगे। यह लोग पाकिस्तान के पास जाएंगे कबूतर उड़ाएंगे। सपा और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। देश जब आजाद हुआ था तो भारत छह नंबर की अर्थव्यवस्था थी। कांग्रेस ने वर्षों शासन करने के बाद अर्थव्यवस्था को ग्यारह नंबर पर ला दिया था। 2014 के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद कड़ी मेहनत के बाद अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर लाया है। 

विज्ञापन

तीसरी बार सत्ता में आएंगे तो विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकारी तीसरी बार सत्ता में आई तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। सपा और कांग्रेस के लोग न मेहनत के आदी हैं न ही नजीते लागे की इनमें सामर्थ्य है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी से भगाए गए हैं और अब रायबरेली से भी भगाए जाएंगे। देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यह आपसे नहीं हो पाएगा। चार जून को बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी लेकिन और बहुत कुछ होने वाला है।

चार जून के बाद इंडी गठबंधन टूट करके बिखर जाएगा खटाखट खटाखट। पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट खटाखट। शहजादे चाहे लखनऊ या दिल्ली वाले हों यह शहजादे गर्मी की छुट्टी पर विदेश निकल जाएंगे खटाखट खटाखट। किसी ने बताया है कि टिकट बुक कराने के लिए भी बोल दिया है।

कांग्रेस समाप्त करना चाहती है आरक्षण

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। यह कार्य कर्नाटक से शुरू भी कर दिया है। यह लोग पिछड़ों का आरक्षण लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस के शहजादे कह रहे हैं सबकी जांच कराएंगे। उन्होंने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण भी शुरू कर दी है। कांग्रेस कर्नाटक का यह फार्मूला पूरे देशभर में लागू करना चाहती है। ओबीसी से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर  चुप बैठी है। सपा और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति यहीं पर नहीं रुकी। यह लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि वह सत्ता में आएंगे तो रामलला को फिर टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर में ताला लगवा देंगे, लेकिन मोदी ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे रहते ऐसा नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन ही रहा पीएम के निशाने पर

करीब 27 मिनट के भाषण में पीएम मोदी के निशाने पर सिर्फ सपा और कांग्रेस ही रही। उन्होंने एक बार भी मायावती या बसपा का नाम नहीं। पूरे भाषण में वह राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर  ही हमलावर रहे। वह दोनों को शहजाते करके संबोधित करते रहे। सपा को पिछड़ी जाति का विरोधी और कांग्रेस को ओबीसी आरक्षण विरोधी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed