फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   players start traning in stadium from monday after two years

इंतजार खत्म, अब स्टेडियम में प्रशिक्षकों संग शुरू होगा अभ्यास

Sat, 03 Jul 2021 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
players start traning in stadium from monday after two years
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से बंद चल रहे स्टेडियम का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षकों की तैनाती की सारी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। ऐसे में अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी मिलेगा। खिलाड़ियों में प्रशिक्षण को लेकर भारी उत्साह है। इधर, स्टेडियम में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

जिलेभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए शहर स्थित स्टेडियम में आते हैं। यहां आठ प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, एथलीट, कुश्ती, तलवारबाजी, हैंडबाल और वॉलीबाल। अप्रैल माह से प्रशिक्षण सत्र शुरू होते ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की भीड़ लग जाती है। प्रशिक्षण के लिए तीन सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन होते हैं। शिफ्ट के अनुसार स्टेडियम में सुबह-शाम खिलाड़ी प्रशिक्षक के साथ अभ्यास करते हैं। कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से प्रशिक्षण सत्र शुरू नहीं हो सका, कोच की तैनाती भी नहीं हो पाई। ऐसे में खिलाड़ियों को दो साल तक प्रशिक्षण नहीं मिल सका। दो साल से स्टेडियम सूना पड़ा था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण न होने से खिलाड़ी घरों तक ही सीमित हो गए थे। नियमित अभ्यास व प्रशिक्षण न मिलने से उनका खेल काफी हद तक प्रभावित हो रहा था। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई तो खिलाड़ियों में स्टेडियम खुलने की उम्मीद जगी, मगर इसमें थोड़ा समय लग गया। अब जाकर उनका इंतजार खत्म हुआ। सोमवार से स्टेडियम खुलने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार स्टेडियम में प्रशिक्षण भी नियमित दिया जाएगा। प्रशिक्षकों की तैनाती को लेकर सारी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, एथलीट सहित सभी खेलों के प्रशिक्षक संग स्टेडियम में अभ्यास शुरू होगा। इससे खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि पांच जुलाई से स्टेडियम खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में बनेगा ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट
स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। यह सेल्फी प्वाइंट भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बनाया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी सेल्फी लेकर खिलाड़ियों को उत्साहित करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि जल्द ही ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed