{"_id":"693c5795395852c94d07d642","slug":"platform-of-chilbila-junction-built-two-years-ago-caved-in-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-153986-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो साल पहले तैयार चिलबिला जंक्शन का धंस गया प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो साल पहले तैयार चिलबिला जंक्शन का धंस गया प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
चिलबिला रेलवे स्टेशन का टूटा प्लेटफार्म। संवाद
आंवला नगरी के नाम से चिलबिला जंक्शन को पहचान मिली। दो साल पहले 100 करोड़ की लागत से जंक्शन का विस्तार रेलवे ने कराया। मगर अब प्लेटफॉर्म धंसने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का ठहराव भी नहीं हो रहा है। जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
चिलबिला जंक्शन पर कुल आठ ट्रेनों का ठहराव होता है। औसतन दो सौ से अधिक यात्री जंक्शन से हर दिन सफर करते हैं। 2022 में 100 करोड़ की लागत से रेलवे ने जंक्शन का मरम्मतीकरण कराया। यात्री शेड, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, टिकट घर, बैठने, पानी पीने, प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था कराई गई। लेकिन दो साल में ही प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन गड्ढे बन गए। फर्श की पत्थर जगह-जगह धंस गई। स्टेशन अधीक्षक रणविजय ने बताया कि डीआरएम कार्यालय पत्र भेजा गया है। सर्वे हो गया है। जल्द ही मरम्मतीकरण शुरू होगा।
-- -
बोले यात्री
चिलबिला जंक्शन के दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म धंसने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। जरा सी चूक पर गिरने का खतरा रहता है।
पप्पू तिवारी, शुकुलपुर बाजार
-- -
चिलबिला जंक्शन पर दो साल पहले प्लेटफॉर्म का निर्माण हुआ था। अभी प्लेटफॉर्म धंस गया है। फर्श पर लगे पत्थर टूट गए हैं। जिससे परेशानी होती है। सत्य प्रकाश, जगेशरगंज।
विज्ञापन
-- -- --
बोले अफसर
एसएस की ओर से मरम्मत के लिए पत्र आया था। कार्यदायी संस्था को मरम्मत कराने के लिए आदेश डीआरएम की ओर से दिया गया है।
एसके जायसवाल, जनसंपर्क अधिकारी डीआरएम।