फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   plantation mahakumbh in district to be celebrated today

आज वृक्षारोपण महाकुंभ, रोपे जाएंगे 34.38 लाख पौधे

Sat, 03 Jul 2021 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
plantation mahakumbh in district to be celebrated today
प्रतापगढ़। जिले में रविवार को वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत निर्धारित लक्ष्य के 85 प्रतिशत पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग व अन्य विभागों को मिलाकर निर्धारित 42 लाख लक्ष्य के सापेक्ष कुल 34.38 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। शनिवार को दिनभर वन विभाग के वाहन नर्सरियों से पौधों की उठान करते रहे। बाकी पौधों का रोपण बारिश के दौरान कई चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार 42 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल के मुुकाबले इस बार आठ लाख अधिक पौधे लगाने की तैयारी है। जिले की 28 नर्सरियों में पौधों को तैयार किया गया है। इस बार ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधों के रोपण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। एक जुलाई से वन महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। इस बार कई चरणों में पौधरोपण किया जाएगा। रविवार को वृक्षारोपण महाकुंभ मनाया जाएगा जिसके तहत जिले में सबसे अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। 42 लाख पौधों के सापेक्ष रविवार को सबसे अधिक 34.38 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें वन विभाग 13.10 लाख के सापेक्ष 10.91 लाख पौधों का रोपण करेगा। वहीं अन्य विभाग 28.90 लाख के सापेक्ष 23.47 लाख पौधे लगाएंगे। शनिवार को दिनभर वन विभाग की टीम नर्सरियों से पौधों की उठान करती रही। वाहनों के जरिये सभी विभागों में पौधे पहुंचाए जाते रहे। डीएफओ वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि लक्ष्य के 85 प्रतिशत पौधों का रोपण रविवार को होगा। इसके अलावा बारिश शुरू होने पर चरणबद्ध तरीके से पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करेंगे रथ
प्रतापगढ़। कृषि विभाग द्वारा एक जुलाई से सात जुलाई तक फसल बीमा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत किसानों को फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि इसके लिए फसल बीमा योजना जागरूकता रथ रवाना किए गए हैं। यह रथ गांवों में भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा के फायदे बताएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed