{"_id":"61abb078ae21ba230f6aa0e4","slug":"pharmacists-staged-a-sit-in-the-lock-kept-hanging-on-the-medicine-counter-pratapgarh-news-ald3219355168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने दिया धरना, दवा काउंटर पर लटकता रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने दिया धरना, दवा काउंटर पर लटकता रहा ताला
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सामने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के लोग?
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में शनिवार को अपनी बीस सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट के आह्वान पर फार्मासिस्ट धरने पर चले गए। जिसके चलते पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। दवा काउंटर पर ताला लटकता रहा। मरीज दवाओं के लिए इधर से उधर भटकते रहे। धरना देने के दौरान वक्ताओं ने शासन को चेताया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वे लोग चरणबद्घ तरीके से आंदोलन को मजबूर होंगे।
20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए। जिलाध्यक्ष एसबी शुक्ला की अगुवाई मेें शहर से लेकर सीएचसी व पीएचसी के फार्मासिस्ट मुख्यालय पहुंचकर धरने में शामिल हुए। फार्मासिस्टों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई। दवा काउंटर पर ताला लटकता रहा। दवा लेने आए मरीज बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।
भर्ती मरीजों का इलाज वार्डब्वाय और स्वीपर के भरोसे रहा। इलाज के लिए मरीज इधर से उधर भटकते रहे। धरने के उपरांत डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोशिएन के अध्यक्ष एसबी शुक्ला ने बीस सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। जिसमे चीफ फार्मेसिस्ट का वेतन बढ़ाए जाने, ट्रामासेंटर और ड्रग बेयर हाउस में फार्मासिस्ट की नियुक्त किए जाने, फार्मासिस्ट को प्राथमिक उपचार के लिए दवा लिखने की अनुमति दिलाया जाना शामिल था।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के पश्चात शासन को चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो 5 से 8 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। नौ दिसंबर से दो घंटा हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। फार्मासिस्ट की हड़ताल से इमरजेंसी सेवा से लेकर पोस्टमार्टम कार्य तक बाधित रहा। इस मौके पर राकेश यादव, राजन यादव, पीके मिश्र समेत जिले भर के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिशिर श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को भी संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। डाटा ऑपरेटर के हड़ताल पर जाने से कोविड टीकाकरण फीडिंग का कार्य बाधित हो गया है। उधर संविदा कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव बातचीत करने पहुंचे। आश्वासन देने के नाम पर शासन को पत्र भेजने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर महामंत्री बृजेश बहादुर सिंह, मुकेश कुमार मौर्य, अमित सिंह, उदय मौर्य, वंदना, राजीव त्रिपाठी, विवेक मिश्र, अजय सिंह, रोहित, प्रतिमा जायसवाल, श्रद्धा सिंह, सीमा चंदेल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुराचारप्रतापगढ़। जेठवारा इलाके के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव का युवक दुष्कर्म करता रहा। अब वह शादी करने से मना कर दिया है। परिवार के लोगों की रजामंदी से दूसरी शादी आरोपी करने जा रहा है। जबकि उसकी बेटी की शादी उस युवक से तय थी। अब उसकी बेटी के साथ कोई शादी नहीं करेगा। आरोपी के शादी का दबाव बनाने पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने जेठवारा पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले में जेठवारा पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।