फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Petrol pump manager and salesman lost money in Dream Eleven, created a story of robbery worth three lakh rupe

खुलासा : ड्रीम इलेवन में पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैन हारे रुपये, रची पौने तीन लाख रुपये के लूट की कहानी

Wed, 31 Jul 2024 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

तारापुर कंदई के रहने वाले अवधेश बहादुर की मौली चकिया में पेट्रोल पंप है। जिसका संचालन लालगंज के ढिंगवस के रहने वाले अश्वनी श्रीवास्तव करते हैं। पेट्रोल पंप पर बिसहिया निवासी राहुल तिवारी मैनेजर और  मझिलगांव रायजी का पुरवा निवासी सचिन मिश्र सेल्समैन का काम करते हैं।

विज्ञापन
Petrol pump manager and salesman lost money in Dream Eleven, created a story of robbery worth three lakh rupe
घटनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारी से पूछताछ करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा कोतवाली के मौली चकिया में बुधवार भोर में पेट्रोल पंप से नकाबपोश चार बदमाशों द्वारा मैनेजर व सेल्समैन को तमंचा सटाकर पौने तीन लाख रुपये लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैन के पास से लूटे गए रुपये, सीसीटीवी का डीवीआर और मोबाइल बरामद कर जेल भेजा। एसपी ने पुलिस टीम को 25 सौ रुपये से पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन


तारापुर कंदई के रहने वाले अवधेश बहादुर की मौली चकिया में पेट्रोल पंप है। जिसका संचालन लालगंज के ढिंगवस के रहने वाले अश्वनी श्रीवास्तव करते हैं। पेट्रोल पंप पर बिसहिया निवासी राहुल तिवारी मैनेजर और  मझिलगांव रायजी का पुरवा निवासी सचिन मिश्र सेल्समैन का काम करते हैं। बुधवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे मैनेजर राहुल ने पुलिस को सूचना दी कि चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दो दिन की बिक्री का 2.72 लाख रुपये लूट ले गए। सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए और सेल्समैन का मोबाइल भी तोड़ दिया। लूट की खबर पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। सुबह एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। कुछ देर बाद आईजी प्रेम गौतम भी पहुंचे। मैनेजर व सेल्समैन से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लूट की घटना की साजिश पंप के मैनेजर और सेल्समैन ने ही मिलकर रची थी। इनके पास से लूट के एक लाख 25 हजार 460 रुपये और सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम ड्रीम इलेवन में कुल एक लाख 47 हजार रुपये हारने के बाद दोनों ने लूट की साजिश रची थी। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Petrol pump manager and salesman lost money in Dream Eleven, created a story of robbery worth three lakh rupe
घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

बयान बदलने पर गहराया शक, पुलिस के कर्रा करते हुए टूटे

लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने कुंडा कोतवाल व स्वाट टीम को लगाया। पूछताछ के दौरान मैनेजर व सेल्समैन लगातार अपने बयान बदलने लगे। ऐसे में दोनों के ऊपर उनका शक गहरा गया। कर्रा करने पर मैनेजर राहुल तिवारी व सेल्समैन सचिन मिश्र ने बताया कि  दो दिन की बिक्री के रखे दो लाख 72 हजार रुपये में से ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 में कुल एक लाख 47 हजार रुपये की बाजी लगाई थी। जिसे दोनों हार गए।  राहुल तिवारी के पास से 38000, बैंक खाते से पांच हजार और सेल्समैन सचिन मिश्रा के पास से 87 हजार 460 रुपये, डीवीआर व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed