{"_id":"6adcee449e073e9d48063797","slug":"pet-candidates-will-take-exams-in-rooms-equipped-with-jammers-monitoring-will-be-done-via-cctv-cameras-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-180818-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जैमर लगे कक्षों में परीक्षा देंगे पीईटी अभ्यर्थी, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जैमर लगे कक्षों में परीक्षा देंगे पीईटी अभ्यर्थी, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में नकल को रोकने के लिए इस बार सभी कक्षों और परिसरों में जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा कक्ष के साथ केंद्र के आसपास 200 मीटर के दायरे के इलेक्ट्रानिक सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए जैमर सक्रिय किए गए हैं। रविवार को दो पालियों में 21 केंद्रों पर पीईटी होगी। हर पाली में 8,712 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा कक्षों और पूरे परिसर की लाइव निगरानी के लिए सीसीटीवी और आईपी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी सीधे कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा देने आ रहे हर अभ्यर्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश के समय बायोमेट्रिक जांच और आई-इंप्रेशन (आंखों की स्कैनिंग) की व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से तीन दिवसीय परीक्षा की शुरुआत रविवार से होगी। इसके बाद 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। कुल 52,272 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रत्येक पाली में 8,712 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन स्थित बेल्हा हॉल में सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
यातायात पुलिस को आवागमन के बेहतर प्रबंध के लिए निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान डायल-112 भी केंद्रों के आसपास भ्रमण करती रहेगी। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ यातायात रविंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।