{"_id":"613e39488ebc3e74d2153f79","slug":"people-who-do-not-get-corona-vaccine-will-be-searched-from-house-to-house-pratapgarh-news-ald315600610","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 22.40 लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 22.40 लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
vaccination
कोरोना संक्रमण की त्रासदी देखने के बाद भी जिले के 22.40 लाख लोगों ने अभी तक कोरोना की एक भी डोज नहीं लगवाई है। अब इन लोगों को खोजने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 1021 टीमें गठित कर स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर इन्हें ढूंढने की जिम्मेदारी दी है।
जिले में 18 साल से ऊपर के 34,46,726 लोग हैं। इनमें से 12,06,421 लोगों ने ही अब तक टीके की पहली डोज ली है। जबकि 22,40,305 लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में टीका लगाने के लिए अभियान चला रखा है। सीएचसी-पीएचसी और गांवों में बने प्राथमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण बूथ बनाए जा रहे हैं। लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसके बावजूद जिले के 22,40,305 लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर नहीं पहुंचे। उधर, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। दूसरी लहर में ज्यादातर लोगों के संक्रमित होने और मृत्यु दर बढ़ने के बाद से स्वास्थ्य विभाग भी घबराया हुआ है। हालांकि चिकित्सक यह भी मान रहे हैं कि कोरोना टीकाकरण के बाद ऐसा नहीं है कि कोई संक्रमित नहीं होगा, मगर लोगों की जान नहीं जाएगी।
विज्ञापन
वैक्सीन की दोनों डोज समय से लेने वाले लोगों को तीसरी लहर में खतरा कम रहेगा। ऐसे में शासन के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने टीकाकरण से वंचित लोगों को चिह्नित करने के लिए 1021 टीमों का गठन किया है। टीम में एक नोडल अफसर के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है।
कागज पर सर्वे नहीं कर पाएंगी टीमें
कोरोना का टीका न लगवाने वाले लोगों को ढूंढने के लिए लगाई गईं टीमें घर बैठे कागज पर सर्वे नहीं कर पाएंगी। इनके कार्य पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नजर रहेगी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि जिले में 592564 घरों का सर्वे होनेेेे है। टीम दरवाजे पर एक स्टीकर भी लगाएगी। जिससे विभाग की ओर से टीम कभी गांव में जाती है तो स्टीकर से यह पता लगा लेगी कि किन-किन गांव मं सर्वे हुआ है।
कोरोना को मात देने के लिए सबका टीकाकरण जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब गांव-गांव टीमें भेजकर टीका न लगवाने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। डॉक्टर सीपी शर्मा, एसीएमओ