{"_id":"662671d185d54e190c08af78","slug":"people-riding-scorpio-beat-bolero-driver-spread-panic-by-waving-pistol-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-361569-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्कार्पियो सवार लोगों ने बोलेरो चालक को पीटा, तमंचा लहराकर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्कार्पियो सवार लोगों ने बोलेरो चालक को पीटा, तमंचा लहराकर फैलाई दहशत
Mon, 22 Apr 2024 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो सवार लोगों ने बोलेरो चालक को पीटा, तमंचा लहराकर फैलाई दहशत
ग्रामीणों के दौड़ने पर स्कार्पियो छोड़ भाग निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। गोगौर तिवरान गांव के करीब रविवार की देर शाम स्कार्पियो सवार लोगों ने बोलेरो चालक को जमकर पीटा। बीच-बचाव के लिए लोग दौड़े तो हमलावरों ने असलहा लहराया। जिससे लोग खौफजदा हो गए।
बाघराय थाना क्षेत्र के मुरली का पुरवा महमदपुर भाव निवासी सत्येन्द्र शुक्ला 21 अप्रैल की देर शाम बोलेरो से शादी समारोह में शामिल होने राधा रानी गेस्ट हाउस लालगोपालगंज जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर गोगौर तिवरान गांव के करीब सामने से स्कार्पियो सवार पहुंचे और उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने सत्येंद्र शुक्ला की सरेराह पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए असलहा निकाल लिया। हालांकि लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। पीड़ित सत्येन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने राज तिवारी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।