फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People immersed in the fun of Holi, put each other Abir-Gulal

होली की मस्ती में डूबे लोग, एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

Mon, 09 Mar 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
People immersed in the fun of Holi, put each other Abir-Gulal
होली की पूर्व संध्या पर कचहरी के बगल स्थित बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
चि होली के एक दिन पहले ही लोग मस्ती में डूबे नजर आए। कोचिंग संस्थानों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर खुशियां साझा की। तेलिया चौराहे पर कान फाडू डीजे लगाया गया है, जहां शाम होते ही युवा फिल्मी गानों की धुनों पर थिरकने लगे। इधर देरशाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

होली के एक दिन पहले ही शहर के व्यापारी और युवा होली के मस्ती में डूबे दिखे। दोपहर बाद मिलने वाले व्यापारी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। अंबेडकर चौराहा, चौक, सदर बाजार में लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते और एक -दूसरे को शुभकामना देते रहे।
विज्ञापन

शहर के तेलिया चौराहे पर होली का जश्न मनाने के लिए दिन भर व्यापक तैयारी होती रही। तेलिया चौराहे पर शाम होते ही कानफाडू डीजे पर युवा थिरकते नजर आए। दुकानों पर देरशाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबीर-गुलाल के साथ ही गुझिया की सामग्री खूब बिकी। सोमवार का आलम यह था, कि लोग होली पर्व की तैयारियों को लेकर ही खरीदारी करते रहे। पंजाबी मार्केट में कपड़े की दुकानों पर दोपहर में सन्नाटा देखने को मिला।
ग्रामीण इलाकों में भी होली के त्योहार को लेकर लोग तैयारियां करते रहे। स्थानीय बाजारों में खान-पान की सामग्री के साथ ही अबीर-गुलाल और पिचकरी की खूब बिक्री हुई। चाइनीज पिचकारी बच्चों के आकर्षक का केंद्र रही।
शाम होते ही दुकानों पर खत्म हो गई गुुझिया
शहर की गिनी-चुनी दुकानों पर ही गुझिया की बिक्री हो रही थी। 340-480 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिकने वाली गुझिया शाम होते ही गायब हो गई। हालांकि गुझिया नहीं मिलने पर लोगों ने मिठाई की खरीदारी की।
लाखों रुपये की बिक गई भांग
सोमवार को शहर में भांग की बिक्री खूब हुई। दोपहर बाद भांग की मांग अधिक बढ़ने से ऊंचे दाम पर बिकने लगी। आलम यह रहा कि पान की दुकानों पर बिकने वाली भांग शाम होते -होते खत्म हो गई। मांग अधिक होने और आपूर्ति कम होने से इस बार बिचौलियों ने खूब कमाई की। थोक विक्रेताओं की मानें तो होली पर लाखों रुपये के भांग की बिक्री हुई है।
मंडी में खत्म हो गया खोवा
होली की खुशियों को गुझिया संग साझा करने के लिए सोमवार को मंडी में खोवा खत्म हो गया। दोपहर बाद जो लोग खरीदने पहुंचे, उन्हें निर्धारित दर से अधिक रुपये चुकता करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद खोवा मंडी से गायब हो गया। इससे अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

लाखों रुपये का उडे़गा अबीर-गुलाल
मंगलवार को होली के त्योहार पर लाखों रुपये का अबीर-गुलाल उड़ेगा। शहर से गांव तक होली का त्योहार मनाने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में तैयारी कर रखा है। लाल, पीले, हरे और नीले रंग के अबीर और गुलाल लोगों के चेहरा बदरंग कर सकते हैं।

कचहरी के बगल रंग गुलाल के साथ होली हुडदंग करते लोग।

कचहरी के बगल रंग गुलाल के साथ होली हुडदंग करते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

सदर बाजार स्थित कोचिंग संस्थान में रंग गुलाल लगाकर होली खेलते युवक।

सदर बाजार स्थित कोचिंग संस्थान में रंग गुलाल लगाकर होली खेलते युवक।- फोटो : PRATAPGARH

अजीतनगर के तेलिया चौराहे पर होली हुडदंग के लिए फ्लोर डीजे लगाते होलियारे।

अजीतनगर के तेलिया चौराहे पर होली हुडदंग के लिए फ्लोर डीजे लगाते होलियारे।- फोटो : PRATAPGARH

कचहरी के बगल लगी दुकानों पर होली की खरीदारी करते लोग।

कचहरी के बगल लगी दुकानों पर होली की खरीदारी करते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed