{"_id":"5b561d874f1c1bed5e8b4e75","slug":"people-got-the-oln-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ढहा टीला, प्राचीन काल की मूर्तियां और सिक्के मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ढहा टीला, प्राचीन काल की मूर्तियां और सिक्के मिले
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगरा। यक्ष-युिधष्ठिर संवाद स्थल अजगरा के समीप स्थित प्राचीन टीला बारिश के चलते ढह गया। टीले के मलबे से प्राचीन काल की मूर्तियां, खिलौने व सिक्के मिले हैं। जानकार इसे कुषाणकाल के आस-पास का बता रहे हैं। शहर से करीब 14 कमिी दूर लखनऊ-बनारस राजमार्ग पर स्थित अजगरा बाजार के समीप यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल है। यह डिहवा गांव में आता है। यहां पहले भी प्राचीनकाल के कई ऐतिहासिक पुरावशेष मिल चुके हैं।
संवाद स्थल के समीप स्थित प्राचीन टीला शनिवार को हुई बरसात में ढह गया। जानकारी पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान टीले के मलबे से प्राचीन मूर्तियां, खिलौने व सिक्के बरामद हुए। जानकारी होने पर पुरातत्व खोजी कवि पं राजेश कुमार पांडेय निर्झर ने मलबे में दबीं प्राचीन मूर्तियों व सिक्कों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मूर्तियां और खिलौने कुषाणकाल के आस-पास के हैं। जबकि सिक्के ब्रिटिशकाल के हैं।